Categories: देश

‘घर में पत्नी को कब तक देखते रहोगे, संडे को भी ड्यूटी करो’; ऐसा कहने वाले कौन है बिजनेसमैन सुब्रह्मण्यन?

ऑफिस में काम के घंटे और वीकेंड की छुट्टी के नियमों से हम सभी परिचित हैं. आमतौर पर, हफ्ते में छह दिन काम करने के बाद रविवार को आराम का दिन माना जाता है. लेकिन सोचिए, अगर हफ्ते के सातों दिन काम करना पड़े तो क्या होगा? इसी विषय पर कारोबारी दुनिया में बहस छिड़ी हुई है.

यह बहस तब शुरू हुई जब इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने हफ्ते में 70 घंटे काम करने की वकालत की. उनके बयान पर गौतम अडानी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी राय रखी। अब, एक और कारोबारी एस.एन. सुब्रह्मण्यन ने हफ्ते में 90 घंटे काम करने और रविवार को भी काम करने की वकालत की है.

सुब्रह्मण्यन का बयान

एक इंटरव्यू में लार्सन एंड टूब्रो के सीईओ एस.एन. सुब्रह्मण्यन ने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे अफसोस है कि मैं आपसे रविवार को काम नहीं करा पा रहा. अगर आप रविवार को भी काम करते, तो मुझे खुशी होती. क्योंकि मैं खुद रविवार को भी काम करता हूं.’ सुब्रह्मण्यन के इस बयान ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया. उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तंज कसते हुए लिखा, “मैं इंतजार कर रहा हूं कि कोई कहे कि हफ्ते में 168 घंटे काम करो. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “लार्सन एंड टूब्रो में तो कोई चार घंटे भी काम नहीं करता. नारायण मूर्ति द्वारा 70 घंटे काम करने की सलाह के बाद से यह बहस शुरू हुई है कि क्या आधुनिक समय में इतना अधिक काम करना व्यावहारिक या नैतिक है. सुब्रह्मण्यन के 90 घंटे काम करने की वकालत ने इस चर्चा को और गर्म कर दिया है.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.