दिल्ली-एनसीआर

Delhi Election 2025: ‘परवेश वर्मा के घर छापा मारो’; चुनाव आयोग से आखिर ऐसा क्यों कह रहे केजरीवाल?

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है 5 फरवरी को 70 सीटो में एक ही चरण में चुनाव होगा और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा. इस बीच दिल्ली के इस चुनाव दंगल में सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोर पकड़ लिया है और अपना- अपना दांव पेश कर रही है.

इस बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है और उनके खिलाफ लड़ रहे दिल्ली चुनाव में प्रवेश वर्मा को चुनाव न लड़ने से आग्रह क्या है. वर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके घर में छापा मारा जाए वह खुलेआम पैसा बांट रहे हैं.

‘परवेश वर्मा को दिल्ली चुनाव में रोको’: केजरीवाल

मुलाकात के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा नौकरी शिविर लगा रहे हैं. खुलेआम पैसे बांट रहे हैं. ये चीजें चुनाव आयोग के नियमों और विनियमों के तहत भ्रष्ट आचरण के अंतर्गत आती हैं. प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए और उनके घर पर छापा मारा जाना चाहिए ताकि पता लगाया जा सके कि उनके घर में कितना पैसा है.

केजरीवाल ने परवेश वर्मा पर क्या- क्या लगाए आरोप?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक वोट रद्द करने के लिए 5,500 फर्जी आवेदन आए. जिन लोगों के नाम पर ये आवेदन दिए गए, उन्होंने इनकार किया और कहा कि उनके नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए हैं. यह एक बड़ा घोटाला है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले 15 दिनों में 13,000 नए वोटों के लिए आवेदन दिए गए, जिनमें से अधिकांश फर्जी हैं. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.