देश

Arvind Kejriwal: मुझे कोई दुख नहीं, उसने कभी मेरी बात नहीं सुनी…. केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के शराब नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद आप के समर्थकों का आक्रोश बढ़ता ही नजर आ रहा है. इस गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल के गुरू व समाजसेवी अन्नाहजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने गिरफ्तारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम दोनों शराब जैसे भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े थे और वो आज खुद शराब बना रहा था. अरविंद केजरीवाल ने कभी मेरी बात नहीं मानी और मुझे इस बात का दुख है.

अन्ना हजारे ने कहा मैंने कई बार केजरीवाल को शराब नीति बंद करने के लिए पत्र लिखा था. मेरा शराब नीति पर पत्र लिखने का मकसद अन्याय को खत्म करना था. शराब की वजह से लोगों की हत्याओं के मामले में बढ़ते हैं. महिलाओं पर अत्याचार होता है. इसकी वजह से मैंने शराब नीति को बंद करने की बात की थी लेकिन अरविंद केजरीवाल के दिमाक में मेरी एक भी बात नहीं आई और उन्होंने शराब नीती शुरू की दी और आखिर में उसी शराब नीति के कारण आज गिरफ्तार हो गए. आगे उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार इस बात पर ध्यान देगी की जिन्होंने गलती की है उन्हें सजा मिलनी चाहिए.

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को कई दौर की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. 5 अक्टूबर को ईडी ने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को गिरफ्तार किया था. केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकसभा चुनाव से पहले भी हुई है, जो महीने की शुरुआत में चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल से 1 जून तक होगा.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

19 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.