दिल्ली-एनसीआर

Arvind Kejriwal Arrested: केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार, AAP ने बीजेपी और पीएम की राजनीतिक साजिश

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है. आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और तत्काल सुनवाई की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट पहुंची आप

आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हमने ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. हमने आज रात ही सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की है.” उन्होंने पहले कहा था कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे.

आतिशी ने दी जानकारी

आतिशी ने कहा, “हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे. वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे. हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है. हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं.” शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार को केजरीवाल के आवास पर पहुंची. बता दें कि ईडी टीम ने उनके आवास पर तलाशी अभियान चलाया है.

आतिशी ने इस गिरफ़्तारी को बीजेपी और पीएम मोदी की राजनीतिक साजिश करार दिया है.

आतिशी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल का गिरफ़्तार होना भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक राजनीतिक साजिश है. मोदी जी को अगर किसी एक नेता से डर लगता है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं.”

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस गिरफ़्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर धारा 144 लागू की गयी है.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.