देश

Sanjay Singh released from jail: संजय सिंह ने जेल से बाहर निकलने के बाद भरी हुंकार, बोले- ‘जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे’

Sanjay Singh released from jail: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा संसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आ चुके हैं. जिसके बाद से वो लगातार जेल में बंद थे. संजय सिंह के घरवालों और उनके प्रशंसको को उनके जेल से बाहर आने का बेसब्री से इंतजार था. तकरीबन 181 दिन के बाद संजय सिंह तिहाड़ जेल से आखिरकार बाहर आ गए. संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर निकलते ही नारा लगाया “जेल के ताले टूटेंगे,अरविंद केजरीवाल छूटेंगे”.

संजय सिंह के जेल से बाहर आते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं स्वागत किया और उनपर फूल बरसाए. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप नेता ने कहा, ”जश्न मनाने का वक्त नहीं आया है, संघर्ष का वक्त है” हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता, अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया को सलाखों के पीछे रखा जा रहा है. मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे बाहर आएंगे.”

कथित शराब घोटले मामले में 6 महीने से अधिक समय से जेल में बंद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सराहना करते हुए संजय सिंह ने कहा, “जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे.” बता दें कि संजय सिंह को मंगलवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी.

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “संजय सिंह अभी जेल से बाहर आए हैं और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया… उन्होंने (संजय सिंह) कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष करने का समय है. हमारे तीन शीर्ष नेता- अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन अभी भी जेल में हैं. जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता, हम जश्न नहीं मनाएंगे, हम संघर्ष करते रहेंगे.”

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

3 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.