देश

Chhattisgarh: नक्सलियों ने CRPF कैंप पर किया हमला, 3 जवान शहीद, 15 घायल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले के सरहदी इलाके टेकलगुड़ेम में नक्सलियों ने मंगलवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान शहीद हो गए और 15 अन्य घायल हो गए.

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) पी. सुंदरराज के अनुसार, घटना टेकलगुडेम गांव के पास उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी. घायल अब खतरे से बाहर हैं और रायपुर में उनका इलाज चल रहा है. यह गांव बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित है.

कोबरा की 201 बटालियन और सीआरपीएफ की 150 बटालियन की एक टीम फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) स्थापित करने के लिए क्षेत्र में काम कर रही थी, जब दोपहर 1 बजे के आसपास गोलीबारी शुरू हुई. एफओबी एक दूरस्थ शिविर है जिसका उद्देश्य मुख्य नक्सली क्षेत्रों में सक्रिय सुरक्षा बलों की सुविधा के लिए है.

जानकारी के लिए बता दें कि 2021 में छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर सीमा पर (इसी जगह पर) मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 22 जवान मारे गए थे.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

12 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.