Australian Open 2024
Australian Open 2024: टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल फाइनल जीतने के बाद भारत के रोहन बोपन्ना को बधाई दी. नडाल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने 43 वर्षीय खिलाड़ी को बधाई दी और लिखा: “अद्भुत और अनोखी उपलब्धि के लिए रोहन को बधाई!!!!”. शनिवार को शिखर मुकाबले में बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन ने एक घंटे, 40 मिनट के मैच में सर्विस पर अपना दबदबा बनाए रखा. इस जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में इटली की सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी को सीधे सेटों में 7-6, 7-5 से हराया.
बोपन्ना, जिन्होंने इस संस्करण में अपना 17वां ऑस्ट्रेलियन ओपन प्रदर्शन किया. जो आसानी से अपना पहला ग्रैंड स्लैम पुरुष युगल खिताब जीत लिया. 43 साल 329 दिन की उम्र में वह सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने. भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति के बाद ओपन युग में प्रमुख पुरुष युगल खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय पुरुष भी हैं. सोमवार को वह एटीपी डबल्स रैंकिंग में सबसे उम्रदराज शीर्ष रैंक वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
बता दें कि यह बोपन्ना की दूसरी ग्रैंड स्लैम जीत थी, पुरुष युगल में उनकी पहली जीत थी. उनकी पिछली ग्रैंड स्लैम जीत 2017 फ्रेंच ओपन में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ मिश्रित युगल में आई थी.
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.