मनोरंजन

Sodhi Missing : ‘तारक मेहता…’ के एक्टर गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता, CCTV तस्वीर आईं सामनें…

Sodhi Missing : पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं. उनका 22 अप्रैल से कोई आता-पता नहीं है. वो इस समय किस हाल में है या किसी को नहीं पता, ऐसे मे उनके परिवार वाले और फैंस काफी चिंता में है. वह 22 अप्रैल से लापता है और दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर लिया है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम अभिनेता गुरुचरण सिंह, जो 22 अप्रैल से लापता हैं, मामले में नई जानकारी सामने आने के बाद सीसीटीवी में कैद हो गए हैं. लोकप्रिय टीवी शो में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले सिंह के लापता होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया. सीसीटीवी तस्वीरों में 22 अप्रैल की रात 9.15 बजे गुरुचरण सिंह दिल्ली के पालम इलाके के परशुराम चौक पर नजर आ रहे हैं.

दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रही है और मामले को सुलझाने के लिए सुराग पाने के लिए अभिनेता के बैंक विवरण की भी जांच करेगी.

गुरुचरण सिंह के पिता हरजीत सिंह ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और बाद में भारतीय दंड संहिता (IPS) की धारा 365 के तहत एक FIR दर्ज कर ली गई है.

बताते चले कि एक्टर को 22 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी. पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में कहा, वह फ्लाइट में नहीं चढ़े. हालांकि, गुरुचरण सिंह का नंबर 24 अप्रैल तक एक्टिव था, जिससे कई ट्रांजैक्शन किए गए थे.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.