Shreyas Talpade Heart Attack
Shreyas Talpade Heart Attack: मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. गुरुवार को बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को मुंबई में शूटिंग खत्म करने के बाद दिल का दौरा पड़ा. अभिनेता के करीबी सूत्र के अनुसार, “47 साल के श्रेयस ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग कर रहे थे. इसके बाद शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई. हालांकि वह अब ठीक हैं.”
श्रेयस को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित बेले व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस बीच वह ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए तैयारी कर रहे हैं. फिल्म की स्टार कास्ट में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, राजपाल यादव, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी इनामुलहक, ज़ाकिर हुसैन और यशपाल शर्मा भी शामिल हैं.
यह फिल्म हिट फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरा भाग है जिसमें फिरोज खान, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे. दूसरी किस्त का नाम ‘वेलकम बैक’ था जो साल 2015 में रिलीज हुई थी. दूसरे भाग में अभिनेता जॉन अब्राहम और श्रुति हासन ने अक्षय और कैटरीना की जगह ली थी.
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.