मनोरंजन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के साथ शिरडी के साईं बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान के नाम से जाने-जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डंकी (Dunki Movie) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. गुरुवार को सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ महाराष्ट्र के शिरडी में पूजा की और साईं बाबा (Shirdi Sai Baba) का आशीर्वाद लिया. इस दौरान के अभिनेता के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं. जिसमें उन्हें मंदिर में सुहाना के साथ पूजा और अन्य अनुष्ठान करते देखा गया.

दर्शन के लिए जाने से पहले शाहरुख को अपने आसपास के कुछ लोगों से बातचीत करते देखा गया. इस दौरान किंग खान को कैज़ुअल में देखा गया. वह ब्लैक जैकेट पहने हुए नजर आए. जिसके साथ उन्होंने एक सफेद टी-शर्ट, जॉगर और एक टोपी भी पहन रखी थी. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को शाहरुख खान ने जम्मू में प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेका था.

इससे पहले भी उन्होंने जनवरी में अपनी वापसी फिल्म ‘पठान’ की रिलीज से पहले और ‘जवान’ की रिलीज से पहले प्रसिद्ध मंदिर का दौरा किया था. डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

इसमें शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर जैसे रंगीन किरदारों वाले कलाकारों की टोली शामिल है. ‘डंकी’ JIO स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति है, जो राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित की गई है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

11 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.