मनोरंजन

Zee Cine Awards : ‘ज़ी सिने अवॉर्ड्स’ में शाहरुख बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जवान बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

Zee Cine Awards : हॉलीवुड में इस वक्त 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ‘ऑस्कर’ की चर्चा हो रही है. वहीं भारत में ‘जी सिने अवॉर्ड्स’ के रेड कार्पेट पर पूरा बॉलीवुड कला जगत एक साथ नजर आ रहा है. समारोह रविवार को आयोजित किया गया था. इस मौके पर मनोरंजन जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया. ‘जी सिने अवॉर्ड्स’ में शाहरुख खान को इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और उनकी फिल्म ‘जवान’ को बेस्ट फिल्म के अलावा वीएफएक्स, बेस्ट एक्शन का भी अवॉर्ड मिला है.


‘जी सिने अवॉर्ड्स’ में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, बॉबी देओल जैसे दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की. वर्ष 2023 में, शाहरुख ने चार साल के अंतराल के बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी की. इस समारोह में पुरस्कार के लिए अभिनेता की तीन फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’, ‘डंकी’ दौड़ में थीं. ‘जी सिने अवॉर्ड्स’ में किंग खान को सबसे ज्यादा सफलता ‘जवान’ के लिए मिली.


शाहरुख के साथ-साथ रानी मुखर्जी, कार्तिक आर्यन, बॉबी देओल, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी को भी अवॉर्ड मिले. ‘जी सिने अवॉर्ड्स’ में शाहरुख खान को इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है तो जवान को बेस्ट फिल्म, वीएफएक्स, बेस्ट एक्शन का अवॉर्ड मिला है.


लोकप्रिय साउथ संगीत निर्देशक अनिरुद्ध ने ‘जवान’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ बीजीएम’ पुरस्कार जीता. इसके अलावा शिल्पा राव को फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड दिया गया.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

10 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.