देश

Strong Women Developed India : प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सशक्त नारी-विकसित भारत’ कार्यक्रम में ‘नमो ड्रोन दीदियों’ को ड्रोन सौंपे

Namo Drone Didi : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘सशक्त नारी-विकसित भारत’ कार्यक्रम में ‘नमो ड्रोन दीदियों’ को ड्रोन सौंपे. प्रधानमंत्री मोदी ने दीदियों को संबोधित भी किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोई भी देश हो, कोई भी समाज हो, वो नारीशक्ति की गरिमा बढ़ाते और उनके लिए नए अवसर बनाते हुए ही आगे बढ़ सकता है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ” दुर्भाग्य से देश में पहले जो सरकारें रहीं, उनके लिए आप सभी महिलाओं का जीवन, आपकी मुश्किलें कभी प्राथमिकता नहीं रही और आपको आपके नसीब पर छोड़ दिया गया था. मेरा अनुभव यह है कि हमारी माताओं-बहनों को अगर थोड़ा अवसर, थोड़ा सहारा मिल जाए, तो फिर उनको सहारे की जरूरत नहीं रहती है, वे खुद लोगों का सहारा बन जाती हैं.”

उन्होंने कहा, ”मैं चाहता हूं कि भारत में तीन करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनें. हमने ड्रोन दीदियों के खाते में 10,000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है. मैं पहला प्रधानमंत्री हूं जिसने लाल किले की प्राचीर से महिलाओं की स्वच्छता संबंधी समस्याओं के बारे में बात की.”


प्रधानमंत्री मोदी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) में ‘नमो ड्रोन दीदियों’ का कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखने पहुंचे. इसमें देशभर के 10 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदियां शामिल हुईं. उल्लेखनीय है कि नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी पहल, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग हैं.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.