मनोरंजन

Animal Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का जलवा, भारत में 240 करोड़ से आधिक की कमाई

Animal Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. सिनेमाघरों के बाहर भीड़ उमड़ नजर आ रही हैं. इस फिल्म को दर्शकों से सहज प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में एक सौ करोड़ का आंकड़ा और दूसरे दिन दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने सभी भाषाओं में 72.50 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसमें से हिंदी में 64.80 करोड़ की कमाई है.

अब चर्चा हो रही है कि क्या यह फिल्म इंडस्ट्री का ‘मंडे टेस्ट’ पास कर पाएगी या नहीं. फिल्म की चौथे दिन की कमाई से यह लग रहा है कि फिल्म ने ‘मंडे टेस्ट’ पास कर लिया है. पहले चार दिन में फिल्म ने भारत में 240 करोड़ से अधिक की कमाई की है. सोमवार के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि रणबीर की ‘एनिमल’ जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. ‘सैक्निल्क’ रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 39.9 करोड़ की कमाई की है.

फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर को सराहा जा रहा है और बॉबी देओल के अभिनय को भी दर्शकों ने पसंद किया है. कई विवादित मुद्दों के बावजूद, फिल्म को दो अतिवादी राय भी मिल रही हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 356 करोड़ का बिजनेस किया है. ‘एनिमल’ में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, तृप्ति देमारी, अनिल कपूर, बॉबी देओल और शक्ति कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

4 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.