मनोरंजन

Nirahua’s film first look : निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ बनल करोड़पति’ का फर्स्ट लुक आउट जारी

Nirahua’s film first look : अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और अम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म ”निरहुआ बनल करोड़पति” का धांसू फर्स्ट लुक आउट हो गया है. फिल्म के फर्स्ट लुक में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर आकर्षण के केंद्र हैं. यह फिल्म शानदार ह्यूमर के साथ जबरदस्त मनोरंजन देने को तैयार है. इस फिल्म के निर्माता उमाशंकर प्रसाद हैं जबकि इसके लेखक व निर्देशक मनोज नारायण हैं.



फिल्म का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद निर्माता उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस के लिए शानदार तोहफा साबित होगी. फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली के साथ-साथ अन्य कलाकारों ने भी अपना बेस्ट दिया है तब जाकर हमारी यह फिल्म भव्यता के साथ और परदे पर रिलीज होने को तैयार हो रही है. इस फिल्म में कई ऐसी चीज हैं जो दर्शकों को पहली बार देखने को मिलेगी और यह उन्हें पसंद भी आने वाली है.

वहीं, निरहुआ ने कहा कि मेरे लिए हर फिल्म एक चुनौती होती है जिसे मैं साहस के साथ स्वीकार करता हूं. मेरी कोशिश होती है कि फिल्म के किरदार को संजीदगी से जीवंत कर सकूं. एक अभिनेता के नाते मैं फिल्म के सेट पर अपने किरदार को जीने की ख्वाहिश रखता हूं. यही दर्शकों के बीच मेरे लिए प्यार की वजह बनती है. ”निरहुआ करोड़पति बनल” अनोखे कॉन्सेप्ट पर आधारित है. कहानी तो नहीं बताऊंगा लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि आप सभी इस फिल्म को सिनेमाघर में जाकर जरूर देखें.


निरहुआ बनल करोड़पति के सह-निर्माता- आयुष राज गुप्ता हैं. फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सुदीक्षा झा, अयाज़ खान, शाहिल शेख, रंजीत सिंह, माही सिंह, अमृत जयसवाल, पल्लवी कोहली मुख्य भूमिका में हैं.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.