मनोरंजन

Elvish Yadav: एल्विश यादव ने जयपुर के रेस्टोरेंट में एक शख्स को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो…

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जयपुर के एक रेस्टोरेंट में एल्विश एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं. एल्विश का यह वीडियो ने सभी की ध्यान खींचा है.

एल्विश यादव के इस वीडियो को उनके फैनपेज ने ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें एल्विश को एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाया जा सकता है. इसके बाद उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखाया गया, लेकिन वह व्यक्ति फिर एल्विश से कुछ कहता है, जिससे एल्विश गुस्से में उस व्यक्ति के पास जाते हैं. इसी बीच उनके दोस्त उन्हें रोक लेते हैं और रेस्टोरेंट के बाहर ले जाते हैं. इस वीडियो के कारण एल्विस सुर्खियों में आ गए हैं और कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.

एल्विस ने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया है. एल्विश ने कहा, “मुझे किसी से लड़ने या मारने की कोई इच्छा नहीं है. मैं अपने काम में व्यस्त हूं और अपने काम से काम रखता हूं. अगर कोई फोटो लेना चाहता है तो हम उसे उचित फोटो लेने भी देते हैं. जो पीछे से कमेंट करता है, गाली देता है तो मैं उसे जाने नहीं देता. आप देख सकते हैं मेरे पीछे भी पुलिसकर्मी और कमांडो हैं. तो जो हुआ वो गलत नहीं है. यह मेरा निजी मामला था. मुझे इस बात का कोई दुख या दुःख नहीं है. मैं ऐसा ही हूं. उसने मुझे गाली दी और मैंने उसे अपनी भाषा में जवाब दिया.”

इस बीच पिछले साल नवंबर में एल्विस पर एक रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में नोएडा के सेक्टर 49 थाने में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

2 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.