मनोरंजन

Raj Kundra : ईडी ने राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Raj Kundra: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी की टीम) ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले पर एक्शन लिया है. यह केस बिटकॉइन के इस्तेमाल के जरिए निवेशकों के धन की धोखाधड़ी से संबंधित है. प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है. ईडी अधिकारियों के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में जुहू में एक आवासीय फ्लैट, पुणे में एक आवासीय बंगला और इक्विटी शेयर शामिल हैं.

“प्रवर्तन निदेशालय, मुंबई जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है. संपत्तियों में जुहू में स्थित आवासीय फ्लैट, वर्तमान में श्रीमती शिल्पा शेट्टी के नाम पर, पुणे में स्थित एक आवासीय बंगला और राज कुंद्रा के नाम पर इक्विटी शेयर शामिल हैं.

ईडी ने वेरिएबल टेक पीटीई लिमिटेड, दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और कई एमएलएम एजेंटों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि ने बिटकॉइन के रूप में प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न के झूठे वादे के साथ भोली-भाली जनता से बिटकॉइन (2017 में ही 6600 करोड़ रुपये मूल्य) के रूप में भारी मात्रा में धन एकत्र किया था.

एकत्रित बिटकॉइन का उपयोग बिटकॉइन खनन के लिए किया जाना था और निवेशकों को क्रिप्टो परिसंपत्तियों में भारी रिटर्न मिलना था. ईडी ने कहा, लेकिन प्रमोटरों ने निवेशकों को धोखा दिया और गलत तरीके से अर्जित बिटकॉइन को अस्पष्ट ऑनलाइन वॉलेट में छिपा रहे हैं.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

3 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.