मनोरंजन

The Archies: फिल्म ‘द आर्चीज’ के भव्य प्रीमियर पहुंचे बच्चन परिवार, कई दिग्गज सेलेब्स भी आए नजर

The Archies: मेगास्टार अमिताभ बच्चन आज बहुत खुश होगें क्योंकि उनके पोते अगस्त्य नंदा फिल्म ‘द आर्चीज’की नेटफ्लिक्स में रीलीज होने के लिए तैयार है. मंगलवार को फिल्म निर्माता ने मुंबई में ‘द आर्चीज’ की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की जहां बॉलीवुड के दिग्गजों ने नजर आएं. स्क्रीनिंग में बिग बी भी आए और अगस्त्य के सबसे बड़े चीयरलीडर बने. सिर्फ बिग बी ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, दामाद निखिल नंदा, पोती नव्या और आराध्या भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए.

बिग बी और अभिषेक ने काले रंग का सूट पहना था. ऐश्वर्या एक शानदार ब्लेज़र ड्रेस में नज़र आईं. आर्याध्या ने ब्लेज़र स्टाइल वाली ड्रेस भी चुनी. ब्लैक और गोल्डन गाउन में श्वेता बेहद खूबसूरत लग रही थीं. ऑफ-व्हाइट आउटफिट में जया बच्चन बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

स्क्रीनिंग में शाहरुख खान और उनका परिवार, रणबीर कपूर, करण जौहर, नीतू कपूर, ऋतिक रोशन, सबा आजाद, रेखा, शिल्पा शेट्टी, इब्राहिम खान, सोनाली बेंद्रे, एटली, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ और जान्हवी कपूर भी शामिल हुए थे.

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ‘द आर्चीज’ में शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान, दिवंगत श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू कर रही हैं. बता दें कि यह फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

13 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

2 days ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.