Lok Sabha Elections : बसपा ने यूपी में 11 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की
Lok Sabha Elections: बसपा ने यूपी में 11 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की; पीएम मोदी इस उम्मीदवार से होगा मुकाबला लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमा-गहमी बढ़ गई है. इस चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी कर दिया है. बसपा ने अतहर जमाल लारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है.
सूची के मुताबिक, मैनपुरी लोकसभा का टिकट बदलकर शिव प्रसाद यादव को दिया गया है. जबकि जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर सीट से मैदान में उतारा गया है. बसपा ने बदायूँ में मुस्लिम खान को मैदान में उतारा है जबकि छोटेलाल गंगवार बरेली से चुनाव लड़ेंगे. उदराज वर्मा सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे और फर्रुखाबाद में पार्टी के उम्मीदवार क्रांति पांडे हैं. मयंक द्विवेदी बांदा सीट से और ख्वाजा शम्सुद्दीन डुमरियागंज से चुनाव लड़ेंगे. बलिया से पार्टी ने लल्लन सिंह यादव को मैदान में उतारा है और उमेश कुमार सिंह गाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे.
खास बात है कि बसपा ने उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कोई गठबंधन नहीं करने का विकल्प चुना है. इसके बजाय वह राज्य में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.
चरण एक और दो के लिए मतदान 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को होंगे. इसके बाद राज्य में एक बार फिर 7 मई और 13 मई को तीसरे और चौथे चरण में मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.