दिल्ली-एनसीआर

Delhi Pollution : दिल्ली NCR का AQI क्या बनेगा कैंसर का कारण? रोजाना 49 सिगरेट के बराबर

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण हालात बहुत खराब हो गए हैं। दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि इसे एक दिन में 49 सिगरेट पीने के बराबर माना जा रहा है। मुख्य कारण पटाखों का धुआं और पराली जलाना बताया जा रहा है। प्रदूषित हवा में लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है और आंखों में जलन भी महसूस हो रही है। सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 978 तक पहुंच गया। इसके बाद हरियाणा का AQI 631 है, जो कि 33 सिगरेट पीने के बराबर है। उत्तर प्रदेश का AQI 273 और पंजाब का 233 है।

दिल्ली घुट रही है

दिल्ली के रहने वाले लोगो को अपनी सबसे खराब आशंकाओं का सामना कर रहे हैं, क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) उनकी कल्पना से भी अधिक खराब है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के अनुसार, 18 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 978 था। यह प्रतिदिन, यानी 24 घंटे में 49.02 सिगरेट पीने के बराबर है।

हरियाणा ने दिल्ली को पीछे छोड़ा

दिल्ली का पड़ोसी राज्य हरियाणा प्रदूषण में दूसरे नंबर पर है, जहां का AQI स्तर 631 है। यह हवा में प्रदूषण के ऐसे स्तर को दर्शाता है जैसे हर दिन 33 सिगरेट पीने के बराबर हो। हरियाणा और दिल्ली दोनों ही हर साल धुंध और पराली जलाने से निकलने वाले जहरीले कणों से प्रभावित होते हैं। सोमवार को हरियाणा का न्यूनतम तापमान 16.5°C और अधिकतम तापमान 27.5°C रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश

AQI के अनुसार, उत्तर प्रदेश का वायु गुणवत्ता सूचकांक 273 है, जो हर दिन 10 सिगरेट पीने के बराबर है।

पंजाब

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं, और यहां का AQI 233 है। यह ऐसा है जैसे हर दिन 8 सिगरेट पीने के बराबर हो।

Ravi Mishra

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

3 days ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

1 month ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

1 month ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

1 month ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

1 month ago

This website uses cookies.