दिल्ली-एनसीआर

सुनीता केजरीवाल गिरफ्तार पति Arvind Kejriwal से मिलने ED दफ्तर पहुंचीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को अपने पति से मिलने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय मिलने पहुंचीं. घटनास्थल के दृश्यों में सुनीता केजरीवाल को एक व्यक्ति के साथ सड़क पार करते और ईडी कार्यालय के गेट में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है.

बता दें कि इससे पहले दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी ने अपने पति का एक संदेश पढ़ा जिसमें उन्होंने कहा कि कोई भी जेल उन्हें अंदर नहीं रख सकती और वह “बहुत जल्द” बाहर आएंगे और अपने वादे पूरे करेंगे. सुनीता केजरीवाल ने अपने पति का हवाला देते हुए कहा, “आपके बेटे और भाई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से एक संदेश भेजा है.”

केजरीवाल ने अपनी पत्नी द्वारा वीडियो पर पढ़े गए एक बयान में कहा, “मेरे प्यारे देशवासियो, मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है. चाहे मैं जेल के अंदर रहूं या न रहूं, मैं देश की सेवा करता रहूंगा. मेरा पूरा जीवन देश के लिए समर्पित है. मैंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है और मैं जानता हूं कि यही होगा.” इसलिए इस गिरफ्तारी ने मुझे आश्चर्यचकित नहीं किया है.”

इससे पहले शुक्रवार को सुनीता केजरीवाल ने कहा था कि उनके पति की गिरफ्तारी उन लोगों के साथ ‘विश्वासघात’ है जिन्होंने उन्हें तीन बार सत्ता के लिए चुना है. एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल को पीएम के “सत्ता के अहंकार” के कारण गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने हिंदी में एक पोस्ट में कहा, “मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में आपके तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करवा दिया. वह हर किसी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं. यह दिल्ली के लोगों के साथ विश्वासघात है. आपका मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़ा है.”

इस बीच दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सयोंजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

2 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.