वायरल

Viral News: 7 जन्म लेने के बाद भी यह कैदी नहीं पूरी कर सकेंगे अपनी सजा! जानें क्या था गुनाह

Viral News: दुनिया भर में अपराधों के लिए अलग-अलग सजा दी जाती है, लेकिन कुछ मामलों में सजा इतनी कठोर होती है कि वह अपराधी के पूरे जीवनकाल में भी पूरी नहीं हो सकती. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला अमेरिका के जॉर्जिया से सामने आया है, जहां 57 वर्षीय विंसेंट लेमार्क बुरेल को 475 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. यह सजा इतनी लंबी है कि अपराधी को इसे पूरा करने के लिए कई जन्म लेने पड़ेंगे.

क्या है पूरा मामला?
विंसेंट लेमार्क बुरेल पर डॉग फाइटिंग (कुत्तों की अवैध लड़ाई) आयोजित करने का आरोप था. जांच में पता चला कि वह 100 से अधिक पिटबुल कुत्तों को लड़ाई के लिए प्रशिक्षित कर रहा था और उन्हें गैरकानूनी मुकाबलों में इस्तेमाल कर रहा था.

इतनी लंबी सजा क्यों दी गई?
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉल्डिंग काउंटी कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान चौंकाने वाले सबूत पाए. बुरेल को 93 बार डॉग फाइटिंग का दोषी पाया गया, जिसके लिए हर अपराध पर 5 साल की सजा दी गई. 10 मामलों में जानवरों के प्रति क्रूरता का दोषी पाया गया, जिसके लिए हर अपराध पर 1 साल की सजा मिली।
इस तरह कुल सजा 475 साल हो गई.

इतिहास की सबसे लंबी सजा
किसी भी व्यक्ति को डॉग फाइटिंग के अपराध में दी गई यह अब तक की सबसे लंबी सजा मानी जा रही है. यह फैसला अमेरिका में पशु अधिकारों और जानवरों के प्रति क्रूरता पर सख्त कार्रवाई का संकेत देता है। इस सजा ने पूरे अमेरिका में सनसनी फैला दी है और पशु प्रेमियों में राहत की भावना भी देखी जा रही है.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.