Rewaviralnews
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बेहद की रुंह को कपा देने वाला मामला सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में देखा जा सकता है दो महिलाओं को मुरुम से जिंदा दफना दिया गया है. जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है. दोनों महिलाओं को काफी देर तक जमीन के नीचे गाड़ गया था हालांकि इस वायरल वीडियो में सरकार पर आरोप लगा रह है कि तो आइए जानते हैं क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई.
इस वायरल वीडियो में साफ दौर पर देखा जा सकता है कि दोनों महिलाओं को कमर के नीचे तक धंसी हुई हैं. ट्रक से इन महिलाओं पर मुरुम डाला जा रहा है, पुलिस ने इस मामले पर रविवार को बताया कि यह घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले की है. खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि ये महिलाएं सड़क निर्माण का विरोध कर रही थीं.
यह मामला रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के गगेव चौकी के अंतर्गत हिनौता जोरौटा गांव का बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दंबग निजी जमीन पर सड़क बना रहे थे इस कारण महिलाओं ने विरोध किया तो उनका यह प्रदर्शन उन पर भारी पड़ गया. पट्टे की जमीन मे बन रही सड़क का विरोध करने पर दबंगो ने महिलाओं को मुरम के नीचे दबाकर जिंदा दफन कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला. घटना के वक्त केवल महिलाएं और बच्चे ही मौजूद थे.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) में Bhopal Congress ट्वीट के मुताबिक, भाजपा के 20 साल के कुशासन का नतीजा है कि हर जिले में गुंडे पनप गए हैं. यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां गांव का है, जिसमें कुछ गुंडों द्वारा महिलाओं को हत्या के लिए मजबूर किया जा रहा था और उनकी जान लेने की कोशिश की गई. महिला सुरक्षा के मामले में मध्य प्रदेश वैसे भी 0 है और यह घटना बेहद मार्मिक और शर्मनाक है.
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
This website uses cookies.