राज्य

Kejriwal on CAA: “उन्हें रोजगार कौन देगा? उन्हें कहां बसाया जाएगा?”: अरविंद केजरीवाल ने सीएए पर केंद्र को घेरा

Kejriwal on CAA: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस बीच उन्होंने कहा कि भारत के लोगों के पास पैसा नहीं है और ये पाकिस्तान के लोगों को यहां बसाना चाहते हैं ये उन लोगों पर पैसा खर्च करना चाहते हैं.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ”यह सीएए क्या है? केंद्र की बीजेपी सरकार का कहना है कि अगर तीन देशों बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक भारतीय नागरिकता लेना चाहेंगे तो उन्हें भी नागरिकता दी जाएगी. इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में लोग अल्पसंख्यकों को हमारे देश में लाया जाएगा. उन्हें नौकरियां दी जाएंगी और उनके लिए घर बनाए जाएंगे.

गरीब देश के लोगों को यहां बसाना चाहती है BJP

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे बच्चों को नौकरी नहीं दे सकती लेकिन वे पाकिस्तान से आए बच्चों को नौकरी देना चाहते हैं. हमारे कई लोग बेघर हैं लेकिन भाजपा पाकिस्तान से आए लोगों को यहां बसाना चाहती है. वे हमारी नौकरियां अपने बच्चों को देना चाहते हैं. वे पाकिस्तानियों को हमारे सही घरों में बसाना चाहते हैं. भारत सरकार का जो पैसा है, उसका उपयोग हमारे परिवारों और देश के विकास के लिए किया जाना चाहिए. इसका उपयोग पाकिस्तानियों को बसाने के लिए किया जाएगा.

”CAA पर केजरीवाल के बयान पर BJP ने कही ये बात

CAA पर अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी नेता आरएस प्रसाद ने कहा “यह किसी भी भारतीय को उनकी नागरिकता से वंचित नहीं करता है. सीएए केवल उन लोगों को नागरिकता देता है जिन्हें उनकी आस्था के आधार पर सताया गया है. मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं जो सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.” सीएए के नाम पर झूठ बोलना बंद करें. मैं दक्षिण भारत, खासकर केरल और तमिलनाडु की पार्टियों से आग्रह करता हूं कि वे नफरत फैलाना बंद करें.”

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.