उत्तर प्रदेश

UP News : उत्तर प्रदेश के लोगों के हवाई सफर का सपना पूरा कर रही योगी सरकार

UP News: उत्तर प्रदेश के लोग अब हवाई सफर कर रहे हैं. योगी सरकार प्रदेश के लोगों के हवाई सफर का सपना पूरा कर रही है. 10 मार्च को ही पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के 5 जनपदों (आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़ और मुरादाबाद) में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था और दो दिनों में ही यहां सारी फ्लाइट फुल होकर जा रही हैं. इस पर सीएम योगी ने भी खुशी जाहिर की है. उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक क्रियाशील एयरपोर्ट वाला प्रदेश है और ये 5 नए एयरपोर्ट यहां पर लोगों उड़ान की चाहत को नए पंख देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं.

सीएम योगी ने भी किया उल्लेख

सीएम योगी ने मंगलवार को इन्वेस्ट यूपी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की एयर कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए नए एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी में आज देश के अंदर सबसे अधिक एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के अंदर क्रियाशील हैं. सोमवार से ही वायु सेवा उन एयरपोर्ट्स पर प्रारंभ हो चुकी है और यह पूरी तरह फुल होकर जा रही है. मालूम हो कि इन शहरों से 19 सीटर विमान उड़ान भर रहे हैं. जानकारी के अनुसार इन सभी विमानों की सीटें फुल होकर जा रही हैं.

देखते ही बन रहा है लोगों का उत्साह

जो फ्लाइट इन नए एयरपोर्ट्स से अब तक शुरू की गई हैं, उनमें लखनऊ से आजमगढ़, आजमगढ़ से लखनऊ,लखनऊ से अलीगढ़, अलीगढ़ से लखनऊ, लखनऊ से श्रावस्ती, श्रावस्ती से लखनऊ, लखनऊ से चित्रकूट और चित्रकूट से लखनऊ की फ्लाइट्स शामिल हैं. ये सभी फ्लाइट्स निर्धारित यात्रियों को लेकर रवाना हो रही हैं. हवाई सफर के लिए इन जिलों के लोगों के उत्साह को देखते हुए एविएशन इंडस्ट्री भी उत्साहित है और जल्द ही डिमांड के अनुसार इन जिलों से कुछ और नई फ्लाइट्स का भी संचालन किए जाने की संभावना है.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.