उत्तर प्रदेश

UP News : मथुरा में दामाद को पीट-पीटकर कर दी हत्या

UP News : मथुरा, उत्तर प्रदेश में एक घटना में एक युवक ने घर के बाहर सोते हुए अपने ससुरालीजनों द्वारा हथियार से हमला किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना से घर में हड़कप मच गया। मृतक के पिता ने बेटे के ससुरालीजनों पर सात नामजद और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस फिलहाल हत्यारोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने मृतक की पत्नी और पत्नी की बड़ी बहन को हिरासत में लिया है। मृतक के पिता ने बेटे के ससुरालीजनों पर सात नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि मृतक तरौली जनूवी निवासी राजेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है कि बीती रात करीब 12 बजे 30 साल के वीरेन्द्र की पत्नी कमलेश और उसकी बहिन गुड़िया के बीच कहासुनी हुई तो वीरेन्द्र ने उसके साथ मारपीट कर दी, मारपीट से गुस्साई कमलेश ने अपने पिता और अपने भाई को फोन कर दिया।

वह, उसका बेटा वीरेंद्र और उसके भाई का लड़का प्रेमपाल घर के बाहर सो रहे थे। बुधवार रात 12 बजे बोलेरो में सवार होकर आए वीरेंद्र के ससुरालीजन व उनके साथियों ने वीरेंद्र पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। बचाने आए भाई के लड़के प्रेमपाल पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया। इससे वह भी घायल हो गया। वीरेंद्र को इलाज के लिए सिटी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए एक गाय को भी टक्कर मार गए। जिससे गाय की मौके पर मौत हो गई। मृतक पिता राजेन्द्र ने पोस्टमार्टम गृह पर बताया कि संपत्ति बंटवारे को लेकर उसके बेटे का पत्नी कमलेश से कहासुनी हो गई थी। इसमें वीरेंद्र ने कमलेश के साथ मारपीट कर दी थी। इससे गुस्साकर वीरेंद्र के ससुरालीजनों ने वीरेंद्र पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने कमलेश व उसकी बड़ी बहन गुड़िया को हिरासत में लिया है। 10 वर्ष पूर्व वीरेंद्र व उसके बड़े भाई से दोनों बहनों की शादी हुई थी। मृतक को दो लड़की हैं।

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

11 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.