उत्तर प्रदेश

वो वाली लड़की को भेजना… कानपुर के केशव उत्तम के मोबाइल में मिले 20 से ज्यादा लड़कियों के Nude Video; 8वीं क्लास की बच्ची ने यूं खोला राज

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नौबस्ता इलाके में आठवीं कक्षा की छात्रा ने अपने पिता को बताया कि एक युवक, केशव उत्तम, उसे अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था और अन्य लड़कों के पास भेजने के लिए मजबूर कर रहा था. पिता ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के फोन की जांच की, जिसमें छात्रा के अलावा लगभग 20 अन्य लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और पैसों के लिए लड़कियों को बेचने के ऑडियो क्लिप्स मिले.

पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. डीएसपी डीएन चौधरी ने बताया कि आरोपी फतेहपुर जिले के जहानाबाद का रहने वाला है और कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल की कैंटीन में काम करता है. आरोपी के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि पूरी जानकारी सामने आ सके और अन्य पीड़ित लड़कियों की संख्या पता चल सके.

केशव का ब्लैकमेल का तरीका

छात्रा ने बताया कि केशव उत्तम लगातार उसे धमकाता और ब्लैकमेल करता रहा. 1 अक्टूबर को पिता को सूचना मिली कि उनकी बेटी को चौराहे के पास दो लड़के रोक रहे हैं. पिता और उनके परिचितों ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया. पूछताछ में लड़की ने खुलासा किया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे दूसरों के पास भेजने के लिए मजबूर किया.

पिता ने खोला आरोपी का राज

जब पिता ने आरोपी का मोबाइल देखा, तो उसमें छात्रा के अलावा करीब 20 और लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले. इसके अलावा कुछ ऑडियो क्लिप्स में केशव पैसों के लिए लड़कियों को दूसरों के पास भेजने की बातचीत कर रहा था. पिता ने आरोपी का मोबाइल पुलिस को सौंप दिया. ऑडियो में पुलिस ने मुताबिक, वो वाली लड़की को भेजो.

पुलिस की जांच और कार्रवाई

कानपुर साउथ के डीएसपी डीएन चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. आरोपी की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं, जिसमें से एक टीम फतेहपुर भेजी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि कितनी लड़कियां इस ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई हैं. इस तरह के मामलों से लड़कियों और परिवारों की सुरक्षा और जागरूकता पर भी सवाल उठते हैं.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.