अखिलेश सिंह की पत्नी शीला सिंह चौहान और पुत्र सूरज चौहान
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास एक ही दिन के भीतर रंग ला दिया. मेघालय में अपहृत लखनऊ निवासी मैकेनिक और सुपरवाइजर अखिलेश सिंह चौहान को सकुशल मुक्त करा लिया गया है. इसके बाद अखिलेश की पत्नी शीला सिंह चौहान और पुत्र सूरज चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करके आभार जताया. मुख्यमंत्री ने अखिलेश के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है.
बता दें कि लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बेनीगंज के निवासी अखिलेश सिंह चौहान मेघालय के साउथ गारो हिल्स में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत है. अपराधियों ने उनका अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी. मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की और अखिलेश को मुक्त कराने का आग्रह किया.
सीएम योगी की तत्परता के बाद हरकत में आई मेघालय पुलिस ने दक्षिण गारो हिल्स (बाघमारा) जिले के जंगल से अखिलेश को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गये दोनों अपहरणकर्ता पुल निर्माण कंपनी से अखिलेश की रिहाई के बदले 50 लाख रुपए वसूलना चाहते थे.
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.