Sudhanshu Trivedi
Noida News: दिल्ली NCR से सटे इलाके में नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश सभागार में भाजपा द्वारा सोशल मीडिया मीट का आयोजन किया गया. इस सोशल मीडिया मीट में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की है। सोशल मीडिया मीट में करीब 500 वॉलंटियर्स रहे.
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में काफी तेजी के साथ विकास कार्य किया गया. इसी के चलते विपक्षी नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है. वह केवल विकास के नाम पर भ्रम फैलने में लगे हुए हैं. भाजपा की डबल इंजनी की सरकार में एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी डाले जा सकते हैं.
राम मंदिर पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि यदि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का आरोप लगाया जाता है तो काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य राम मंदिर के वीडियो डाल सकते हैं. आगामी दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का भूमिका काफी ज्यादा रहने वाली है. इसके लिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा.
इस मौके पर महामंत्री उमेश त्यागी, विधानसभा संयोजक गणेश जाटव, हर्ष चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, सोशल मीडिया संयोजक शिवांश श्रीवास्तव, चंद्रमणि शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप, उमेश यादव, ओमवीर अवाना, राम निवास यादव और एहसान ख़ान समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.