संजय सिंह, एनडी गुप्ता और स्वाति मालीवाल
आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्य संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता शुक्रवार को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए. तीनों उम्मीदवारों ने 8 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में अपना नामांकन दाखिल किया था.
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और एनडी गुप्ता को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामांकित किया है, जबकि स्वाति मालीवाल, जो दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व अध्यक्ष थीं, उनको पहली बार राज्यसभा भेजा गया है. स्वाति मालीवाल सुशील गुप्ता की जगह ले रही हैं. आप के राज्यसभा उम्मीदवार संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर आशीष कुंद्रा से अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया.
राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह अपने कर्तव्यों को सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी. स्वाति मालीवाल ने कहा, “आज एक नई जिम्मेदारी शुरू हो रही है. हजारों महिलाएं उनका हौसला बढ़ाने के लिए आईं. मैं दिल्ली के सभी लोगों को विश्वास दिलाती हूं कि मैं सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से आपकी सेवा करूंगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार.”
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह फिलहाल जेल में हैं. वह उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं और उन्हें 4 अक्टूबर, 2023 को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया गया था.
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.