राज्य

Telangana Election 2023: राज्य की पहचान संस्कृति और टेक्नोलॉजी से है लेकिन KCR…. महबूबाबाद में गरजे PM मोदी

Telangana Election 2023: तेलंगाना में विधान सभा चुनाव 30 नवंबर को है. इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियों तैयारी जोरो से चल रही है. इस बीच प्रधानमंत्री भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में रैली पर रैली कर रहें हैं. इस बीच तेलगाना के दौरे पर पहुंचे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महबूबाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “KCR को भाजपा की बढ़ती हुई ताकत का ऐहसास बहुत पहले हो गया था. लंबे समय से KCR इस कोशिश में थे कि किसी तरह भाजपा से दोस्ती कर लें.

आगे उन्होंने कहा कि, जब वे (KCR) एक बार दिल्ली आए थे तो मुझसे मिलकर भी KCR ने यही अनुरोध किया था लेकिन भाजपा कभी भी तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलाफ कोई भी काम नहीं कर सकती. जब से भाजपा ने KCR को मना किया है तब से BRS बौखलाई हुई है. BRS अब मुझे गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ती. BRS जानती है कि मोदी कभी BRS को भाजपा के आस-पास भटकने नहीं देंगे. ये गारंटी भी मोदी की गारंटी है. मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महबूबाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “तेलंगाना की पहचान संस्कृति और टेक्नोलॉजी से है लेकिन KCR ने इस प्रदेश पर अंधविश्वास का ठप्पा लगा दिया. जनता के पैसों से बनाया सचिवालय, उन्होंने(KCR) अंधविश्वास के चलते बर्बाद कर दिया. आखिर फार्महाउस मुख्यमंत्री की तेलंगाना को क्या आवश्यकता है? अंधविश्वास के गुलाम हैं फार्महाउस मुख्यमंत्री, तेलंगाना को नहीं चाहिए फार्महाउस मुख्यमंत्री, गरीबों के गुनहगार हैं फार्महाउस मुख्यमंत्री, 3 दिसंबर को हारेंगे फार्महाउस मुख्यमंत्री.”

Ravi Mishra

Recent Posts

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

7 days ago

‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…

1 week ago

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…

1 week ago

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 week ago

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…

1 week ago

ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…

1 week ago

This website uses cookies.