राज्य

Bhagwant Mann Health: दो दिनों से अस्वस्थ सीएम भगवंत मान, फोर्टिस में चल रहा इलाज

Bhagwant Mann Health : पंजाब इस समय बाढ़ जैसी बड़ी आपदा से जूझ रहा है। प्रदेश के करीब 20 जिले पानी में डूबे हुए हैं और अब तक 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच राज्य से एक और चिंताजनक खबर आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। हालत खराब होने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिछले दो दिनों से सीएम मान अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। शुरुआत में वे घर पर ही आराम कर रहे थे और डॉक्टर लगातार उनकी जांच कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार शाम उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इस समय उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि सीएम मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। वे दिन-रात गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे थे और राहत कार्यों की स्थिति का जायजा ले रहे थे। लगातार भागदौड़ और काम के बोझ की वजह से उनकी तबीयत और बिगड़ गई।

इससे पहले 4 सितंबर को भी उनकी तबीयत खराब हुई थी। उस समय आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद उनके घर जाकर हालचाल लेने पहुंचे थे। इसके बावजूद सीएम मान ने बाढ़ पीड़ितों की मदद पर ध्यान देना बंद नहीं किया। उन्होंने आदेश दिया था कि हर बाढ़ प्रभावित गांव में एक गजटेड अधिकारी तैनात किया जाए, ताकि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।

फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल प्रशासन उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि, अभी तक उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

Sagar Dwivedi

Recent Posts

लोकसभा में शायरी के साथ गरजे रमेश अवस्थी, विपक्ष पर साधा निशाना- “मोदी नहीं रुकता” से गूंजा सदन

लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने शायरी के जरिए विपक्ष पर तीखा प्रहार करते…

1 week ago

सांसद रमेश अवस्थी ने उठाई मांग: गणेश शंकर विद्यार्थी को मिले भारत रत्न

कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में एक ऐसी शख्सियत को देश के सर्वोच्च…

2 weeks ago

PM मोदी से मिले सांसद रमेश अवस्थी, बेटे-बहू को मिला आशीर्वाद; ‘ब्रह्मोस’ स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार

कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजनीतिक…

2 weeks ago

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा…

1 month ago

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एसटीपी परियोजना को Build India Award

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन–उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में और National Mission for Clean Ganga (NMCG)…

1 month ago

This website uses cookies.