राज्य

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में सोमवार को होगा कैबिनेट विस्तार

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल को लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रहें थे. लेकिन अब मुख्यमंत्री मोहन यादव (MP CM Mohan Yadav) ने रविवार को कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट साझा कर दिया है. मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, राज्य की भाजपा सरकार के मंत्री कल यानी सोमवार, 25 दिसंबर दोपहर 3 बजे शपथ लेंगे. वर्तमान में, मंत्रिमंडल में तीन सदस्य हैं: मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो उप मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा.

मोहन यादव ने कहा, “सोमवार दोपहर 3:30 बजे मध्य प्रदेश कैबिनेट का विस्तार होगा. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के नेतृत्व में हम फिर से डबल इंजन सरकार के रूप में आएंगे.”

बता दें कि इससे पहले दिन में मध्य प्रदेश के सीएम ने राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की. मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक प्रशासनिक हैंडल से पोस्ट किया गया, “आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।”

मुख्यमंत्री और उनके विधायकों ने 22 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की. 13 दिसंबर को बीजेपी विधायक मोहन यादव के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का युग समाप्त हो गया. राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को हुई थी.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.