खेल

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराया, फाइनल में टीम इंडिया से होगी भिड़ंत

World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत से होगा.

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की तरफ से मिले 212 के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. कंगारू टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने डेविड वार्नर के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने 6 ओवर में 61 रन जोड़े. हालांकि सातवें ओवर पर पहली गेंद पर वार्नर 29 रन बनाकर आउट हो गए. टीम के स्कोर में एक रन का इजाफा ही हुआ था कि मिशेल मार्श भी शून्य के व्यक्तिगत स्कोर पर चलते बने. तब हेड का साथ देने आए स्टीव स्मिथ ने धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. तभी 106 के कुल योग पर ट्रेविस हेड 62 रन बनाकर केशव महाराज के शिकार बने. वहीं स्टीव स्मिथ की 30 रनों की पारी और मार्कस लाबुसेन (18) व जोश इंग्लिश (28) की कोशिशों ने टीम को जीत के और पास ला दिया. हालांकि जीत के लिए जरूरी रन कप्तान पैट कमिंस (14) और मिशेल स्टार्क (16) ने बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी और गेराल्ड कोएट्ज ने दो-दो विकेट झटके, जबकि रबाडा, मार्करम और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली.

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए. जिसमें दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 101 रन और हेनरिक कलासेन ने 47 रन पारी खेली. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाजी कंगारू गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका. इस तरह पूरी टीम 49.4 ओवर में ही 212 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट झटके.जबकि जॉश हैजलवुड और ट्रेविस हेड को दो-दो सफलता मिली.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.