Categories: खेल

Virat Kohli 50th Century: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, PM मोदी से लेकर पिंयका गांधी ने कही ये बात

Virat Kohli 50th Century: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया है. विश्व कप 2023 के सेमीफाइनव में विराट कोहली में इतिहास रच दिया है. उन्होंने वनडे करियर में 50वां शतक जड़ दिया है, इसके साथ ही वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

उन्होंने इस मामले में जाने माने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि सचिन में वनडे करियर में 452 पारियां खेली जिसमें उन्होंने 49 शतक लगाए थे और वहीं अगर हम विराट की बात करें कोहली ने 279 पारियों में ही शतक का अर्धशतक जड़ दिया है.

इस बीच विराट कोहली के उनके फैंस सभी बधाई दे रहें है. विराट कोहली को उनके 50 शतक होने पर सचिन तेंदुलकर ने आकर गले मिलकर बधाई दी हैं. साथ ही कोहली को सभी बधाई दे रहें है कोई सोशल मीडिया में ट्वीट जारिए तो कोई स्टेटस लगा कर बधाई दे रहा है.

पीएम मोदी ने विराट कोहली को बधाई देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि, “आज विराट कोहली ने केवल अपना 50वां एकदिवसीय शतक बनाया है, बल्कि उत्कृष्टता और दृढ़ता की भावना का भी उदाहरण दिया है जो सर्वोत्तम खेल कौशल को परिभाषित करता है. यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनके स्थायी समर्पण और असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है. मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं. वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मानदंड स्थापित करते रहें.”

गृह मंत्री अमित शाह ने विराट कोहली को 50वां वनडे शतक पर बधाई देते हुए कहा कि, विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अपना 50वां शतक बनाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए, यह आपकी उत्कृष्ट खेल भावना, समर्पण और निरंतरता का प्रमाण है. आप अपने खेल को एक नए स्तर पर ले जाएं. देश को आप पर गर्व है.

प्रिंयका गाधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पचास शतक लगाकर नया विश्व कीर्तिमान रचने पर विराट कोहली को बधाई – उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त करके एक बार फिर यह उपलब्धि भारत के नाम की है. टीम INDIA को भी आगे के मैचों के लिये शुभकामनाएं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “धन्यवाद विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में 50 शतक पूरा करके भारत को गौरवान्वित करने के लिए, यह आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है. आपका उल्लेखनीय रिकॉर्ड युवा महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों को प्रेरित करेगा और खेल के प्रशंसकों के लिए व्यापक खुशी लेकर आया है. आगे उन्होंने लिखा कि, इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई. हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.”

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

3 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.