खेल

U19 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया चौथी बार बना चैम्पियन, फाइनल में भारत को 79 रन से हराया

U19 World Cup 2024: आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया चौथी बार अंडर-19 विश्व चैम्पियन बना. वहीं, भारतीय टीम का छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया. ऑस्ट्रेलिया ने 84 दिनों में दूसरी बार भारत को फाइनल में हराया है. इससे पहले टीम इंडिया को विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिले 254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 44वें ओवर में 174 रन पर ही सिमट गई. भारत के लिए आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली. मुरुगन अभिषेक ने 42 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका. ऑस्ट्रेलिया के लिए राफ मैकमिलन और महली बियर्डमैन ने 3-3 सफलता मिली. जबकि कॉलम वाइडलर को दो सफलता मिली.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 253 जोड़े. टीम के लिए हरजस सिंह ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. जबकि कप्तान ह्यूज वीबजेन ने 48 और हैरी डिक्सन ने 42 रन की पारी खेली. वहीं भारत की तरफ से राज लिम्बानी को 3 विकेट चटकाए. जबकि नमन तिवारी को 2 सफलताएं मिलीं. इसके अलावा, सौमी पांड्ये और मुशीर खान को 1-1 विकेट मिला.

जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इससे पहले कंगारू टीम ने 1988, 2002 और 2010 में इस खिताब पर कब्जा जमाया था.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

13 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

2 days ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.