खेल

IND Vs Ban, T20 World Cup : सेमीफाइनल पहुंची टीम इंडिया! पांड्या-कुलदीप के आगे नहीं टिक पाई बांग्लादेशी टीम

IND Vs Ban, T20 World Cup : अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 50 रन से हरा दिया है और लगभग सेमिफाइनल में अपनी जगल पक्की कर ली है। भारत ने आज सुपर-8 राउंड का दूसरा मैच भी जीत लिया है। टीम इंडिया ने शनिवार 22 जून को एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में बांग्लादेश को 50 रनों से मात दी है।

वहीं इसके साथ ही बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस बाहर हो गई है। इस ग्रुप-1 में अब अगला मुकबाला रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होने जा रहा है। यदि इस मैच में अफगानिस्तान टीम हारती है, तो भारतीय टीम की सेमीफाइनल में एंट्री तय हो जाएगी।

बांग्लादेश टीम ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया, जो बिल्कुल गलत साबित हुआ। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बांग्लादेश टीम ने 8 विकेट नुकसान 146 रन ही बना पाए और मैच को हाथ से निकल गया।

बांग्लादेश टीम के लिए कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 32 गेंदो पर अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 40 रन बनाए। जबकि तंजीद हसन और रिशद हुसैन क्रमश:29 और 24 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट हासिल किए।

टीम इंडिया के तरफ से हार्दिक पांड्या ने सबसे अधिक रन बनाए। विराट कोहली ने 28 गेंदों पर 37 रन, ऋषभ पंत 25 गेंदों पर 36 रन और शिवम दुबे 24 गेंदों पर 34 रन की शानदार पारी खेली। जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 11 गेंदों 23 रन ही बना पाए।

खबर अपडेट हो रही है….

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

15 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

2 days ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

3 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

3 days ago

This website uses cookies.