खेल

T20 World Cup : भारत ने सुपर-8 में शुरुआत की, अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया

T20 World Cup : भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित टी20 विश्वकप के सुपर-8 में अपना पहला मैच आसानी से जीत लिया है। इस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया। मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर सूर्यकुमार यादव ने एक तेजतर्रार अर्धशतक खेला। गेंदबाजों ने अफगान खिलाड़ियों को मैच में पैर जमाने का कोई मौका नहीं दिया। सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

भारत ने मिले 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तानी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। उन्होंने पॉवरप्ले के दौरान ही तीन विकेट खो दिए। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (11 रन), इब्राहिम जादरान (8 रन) और हजरतुल्ला जजाई (2 रन) जल्दी पवेलियन लौट गए। उनके बाद गुलाबदीन नाइब और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने तेज गति से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन उसी चक्कर में दोनों ने अपने विकेट भी गंवा दिए। नाइब ने 17 और ओमरजाई ने 26 रन बनाए।

वहीं नजीबुल्लाह जादरान ने 19 और मोहम्मद नबी ने 14 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान राशिद खान सिर्फ दो रन बना सके। इस तरह पूरी टीम 134 रन पर सिमट गई। भारत के लिए जसप्रित बुमराह और अर्शदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि स्पीनर तिकड़ी ने चार विकेट लिए। कुलदीप यादव ने दो विकेट और अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 181 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी वाली पारी खेली और 28 गेंदों में 53 रन बनाए। सूर्या को हार्दिक पांड्या ने सहायता दी, जिन्होंने 24 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 24 और ऋषभ पंत ने 20 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने 12 रन बनाए और टीम का स्कोर 181 रन पर सिमट गया। अफगान टीम के लिए राशिद खान और फजलाह फारुखी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि नवीन उल हक ने एक विकेट लिया।

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.