खेल

IND vs SA T20 World Cup Final :  फिलहाल मौसम है साफ! भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल के दौरान कितने प्रतिशत है बारिश के चांस; आज नहीं तो कल होगा मैच

IND vs SA Barbados Weather Update: 29 जून यानी आज बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेला जाएगा। इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहली बार इतिहास में वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची है और उनके पास खिताब जीतने का सुनहरा मौका है।

वहीं, भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण अपने नाम किया था, तब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। उसके बाद से ही भारतीय टीम खिताब के लिए लड़ रही है और अब रोहित की कप्तानी में फिर से चैम्पियन बनने का मौका था। हालांकि, ब्रिजटाउन में मैच के दौरान बारिश की संभावना है, जिससे फैंस काफी चिंतित हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल के दौरान कितने प्रतिशत है बारिश के चांस

फिलहाल बारबाडोस बारिश बिल्कुल नहीं हो रही है और आसमान साफ है। धूप भी निकल आई है। इस बाद की आशंका जताई जा रही है कि टॉस समय पर तो हो जाएगा। लेकिन फाइनल मैच के दौरान बारिश की सबसे अधिक 51 प्रतिशत संभावना है। यदि बारिश के चलते आज मैंच पूरा नहीं हुआ तो रिजर्व डे यानी 30 जून को इसी मैदान पर फिर मुकाबला खेला जाएगा।

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.