खेल

IND Vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, बेकार गईं रिंकू सिंह और सूर्यकुमार की तूफानी पारियां

IND Vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने सेंट जॉर्ज पार्क, केबेरहा में खेले गए टी-20 मैच में भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे. लेकिन बारिश के चलते 152 रन का बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 13.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर जीता.

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रीजा हेंड्रिक्स ने 49, कप्तान मार्करम ने 39 और डेविड मिलर ने 17 रन पारी खेली जबकि ट्रिस्टियन स्टब्बस (नाबाद 14) और फेहलुकावायो (10) ने नाबाद रहे. वहीं भारत के लिए मुकेश कुमार को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले जबकि सिराज और कुलदीप 1-1 सफलता मिली.

इससे पहले भारत की शुरुआत बहुत ही खराब रही. टीम के दोनों ओपनर जायसवाल (0) और शुभमन गिल (0) बिना खाता खोले ही आउट हो गए. यहां से युवा तिलक वर्मा (29) ने अच्छी लय दिखाई, तो सूर्यकुमार यादव (56) ने दिखाया कि वह दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर भी प्रहार करना जानते हैं लेकिन दिल जीता एक बार फिर से रिंकू सिंह (68) ने जिन्होंने बारिश से मैच रुकने तक एक छोर न केवल थामे रखा बल्कि तेज गति से रन बनाते हुए 19.3 ओवरों में स्कोर को 7 विकेट पर 180 तक पहुंचाया. लेकिन आखिरी तीन गेंद फिंकने से पहले बारिश आ गई और खिलाड़ियों को वापस लौटना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेराल्ड कोइट्जी ने तीन विकेट लिए जबकि तबरेज शम्सी, एन जॉनसन और एलबी विलियमसन को एक-एक सफलता मिली.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

3 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.