खेल

SA vs ENG : दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की 7 रन से रोमांचक जीत, लिविंगस्टोन-ब्रूक की मेहनत गई बेकार

SA vs ENG : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया है। यह सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका की लगातार दूसरी जीत हासिल की है, जिससे उसका सेमीफाइनल में प्रवेश होना लगभग तय हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते समय इंग्लैंड ने बेहद खराब शुरुआत की और पहले 10 ओवर में टीम लड़खड़ाती दिखी। इंग्लिश टीम का स्कोर एक समय 11वें ओवर में 4 विकेट पर 61 रन था, जिसके बाद हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन की 78 रन की साझेदारी ने इंग्लैंड की मैच में वापसी तो करवाई, लेकिन आखिरी 2 ओवरों में मैच पूरी तरह पलट गया। लिविंगस्टोन ने 17 गेंद में 33 रन बनाए, वहीं ब्रूक ने 37 गेंद में 53 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 163 रन। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 163 रन लगाए। क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स के बीच 86 रन की सलामी साझेदारी हुई। एक समय लग रहा था जैसे अफ्रीका आसानी से 200 रन का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन टीम ने मिडिल ओवरों में सिर्फ 52 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने 38 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं डेविड मिलर ने भी 28 गेंदों में 43 रन की पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 163 तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया।

पहले 10 ओवर में लड़खड़ाई इंग्लैंड ने, 164 रन के लक्ष्य को भेदने मैदान में उतरी, लेकिन अभी चौके-छक्कों की बरसात शुरू भी नहीं हुई थी तभी फिलिप साल्ट 8 गेंदों में मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए। अभी स्कोरबोर्ड पर 50 रन भी नहीं लगे थे तभी केशव महाराज ने जॉनी बेयरस्टो का विकेट लिया, उन्होंने 20 गेंदों में 16 रन बनाए। विकेट गिरने का दौर शुरू हो गया था क्योंकि महाराज ने अपने अगले ही ओवर में कप्तान जोस बटलर का विकेट लेकर इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया। बटलर 20 गेंदों में मात्र 17 रन बना सके। मोईन अली भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, जिनके आउट होने से इंग्लैंड ने 61 रन के भीतर 4 विकेट गंवाए।

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.