Shreyas Iyer
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने शनिवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह दोनों मुकाबले चार दिवसीय (अनऑफिशियल टेस्ट) होंगे, जो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे।
श्रृंखला का पहला मैच 16 से 19 सितंबर 2025 तक होगा, जबकि दूसरा मैच 23 से 26 सितंबर 2025 तक खेला जाएगा। खास बात यह है कि केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वे केवल दूसरे टेस्ट मैच में ही खेलेंगे। पहले मैच के बाद दो खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा और उनकी जगह राहुल और सिराज टीम से जुड़ेंगे।
इंडिया-ए टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है। जुरेल हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा बने थे, जब उन्हें चोटिल ऋषभ पंत की जगह शामिल किया गया था। अब उन्हें इंडिया-ए में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
श्रेयस अय्यर की बात करें तो उन्हें एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया। एशिया कप 9 सितंबर से UAE में शुरू हो रहा है। अय्यर फिलहाल बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं, जहां उनका मुकाबला सेंट्रल जोन से है।
इंडिया-ए टीम (ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियान, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर।
मैच शेड्यूल
पहला चार दिवसीय मैच: 16-19 सितंबर 2025, लखनऊ
दूसरा चार दिवसीय मैच: 23-26 सितंबर 2025, लखनऊ
इस तरह क्रिकेट प्रेमियों को लखनऊ में भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…
जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…
झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…
This website uses cookies.