खेल

IND Vs AFG: रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की T20I टीम का नेतृत्व करेंगे, विराट कोहली भी शामिल

IND Vs AFG: रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. जिसमें स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और बल्लेबाज विराट कोहली की अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टी20 टीम में वापसी हुई है. यह तीन मैचों की टी20 सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है.

बीसीसीआई ने एक आधिकारिक घोषणा में कहा, “पुरुष चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम की घोषणा की.” रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ T20I में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. जबकि जितेश शर्मा और संजू सैमसन विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे. टीम में कई ऑलराउंडर हैं, जिनमें शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल शामिल हैं. रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव लेग स्पिनर होंगे, जबकि आवेश खान, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार गति संभालेंगे. टीम के अन्य बल्लेबाज शुभमन गिल, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा हैं.

बता दें कि सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने पिछले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में T20I में भारत का नेतृत्व किया था. हाल ही में उनके टखने की सर्जरी हुई है और वह कुछ महीनों में प्रशिक्षण पर लौटने वाले हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज 11 जनवरी को मोहाली में शुरू होगी, दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा, और सीरीज का समापन 17 जनवरी को बेंगलुरु में होगा. अफगानिस्तान सीरीज टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है, जो 1 जून से शुरू हो रही है.

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

10 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.