खेल

IPL 2024 : धीमी ओवर गति के कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत एक मैच के लिए सस्पेंड

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स को झटका लगा. कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को एक मैच के लिए संस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही तगड़ा जुर्माना भी लगाया गया है. पंत के ऊपर यह ऐक्शन आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने की लिए लिया गया है. पंत की टीम ने 7 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेला था. इस दौरान उनकी टीम का ओवर धीमा था. अंतिम ओवर की शुरुआत में DC समय से 10 मिनट पीछे थी. इसके कारण पंत को निलंबन और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

निलंबन और भारी जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि इस सीजन में डीसी का यह तीसरा ऐसा बार है. दिल्ली कैपिटल्स के बाकी खिलाड़ियों को इम्पैक्ट प्लेयर समेत सभी को सजा दी गई है. सभी खिलाड़ियों को 50 % या 12 लाख रुपये जो भी कम हो जुर्माना लगाया गया है.

डीसी ने मैच रेफरी के इस फैसले को चुनौती देते हुए एक अपील दायर की जिसे समीक्षा के लिए बीसीसीआई लोकपाल के पास भेजा गया. लोकपाल ने एक आभासी सुनवाई की और कहा कि मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और सही फैसला है.

पंत अब बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रविवार (12 मई) की शाम को होने वाले महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएंगे, जबकि डीसी अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में जीवित है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

11 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.