खेल

IND vs ENG 4th Test : भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

IND vs ENG 4th Test: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (55) और शुभमन गिल (नाबाद 52) के बेहतरीन अर्धशतक व ध्रुव जुरेल (नाबाद 39) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने यहां खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. दोनों टीमों को बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. ध्रुव जुरेल (पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में नाबाद 39) को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रनों की बढ़त हासिल हुई. इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में केवल 145 रनों पर सिमट गई और भारत के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा.

रांची की एक मुश्किल पिच पर 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने सधी और अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी को जो रूट ने तोड़ा, रूट ने जयसवाल को एंडरसन के हाथों कैच कराकर भारत को पहला झटका दिया. इसके बाद रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया, हालांकि वह अपनी पारी को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा सके और 99 रनों के कुल योग पर 55 रन बनाकर टॉम हार्टले का शिकार बने.

रोहित के आउट होने के बाद रजत पाटीदार (00) बिना खाता खोले शोएब बसीर की गेंद पर ओली पोप के हाथों कैच आउट हुए. बसीर ने इसके बाद रवींद्र जडेजा (04) और सरफराज खान (00) के पवेलियन भेज भारत को मुसीबत में डाल दिया. हालांकि इसके बाद गिल और जुरेल ने छठे विकेट के लिए 72 रनों की शानदार साझेदारी कर भारत को 5 विकेट से जीत दिला दी. गिल ने 124 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद मैराथन पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के लगाये. वहीं, जुरेल 77 गेंदों पर 2 चौकों की बदौलत 39 रन बनाकर नाबाद रहे.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.