देश

PM Modi Tamilnadu Visit : 27-28 फरवरी को दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर पीएम मोदी, ‘एन मन एन मक्कल’ पदयात्रा का करेंगे समापन

PM Modi Tamilnadu Visit : चेन्नई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे में 27 और 28 फरवरी को तमिलनाडु के तिरुपुर, थूथुकुडी और तिरुनेलवेली में आयोजित सरकारी और पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वे तिरुपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई की ‘एन मन एन मक्कल’ पदयात्रा का समापन भी करेंगे.

बीजेपी की तिरुप्पुर शाखा की रैली में शामिल होंगे पीएम मोदी

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 27 फरवरी को दोपहर 2.05 बजे तिरुवनंतपुरम से सुलूर हवाईअड्डा पहुंचेंगे वहां से मोदी भाजपा की तिरुप्पुर शाखा की रैली में शामिल होने के लिए पल्लादम जाएंगे इसके लिए मदप्पुर गांव में 1200 एकड़ में फैले विशाल मंडप बनाया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई की एन मान एन मक्कल पदयात्रा का समापन कार्यक्रम भी यहीं होगा.

थूथुकुडी में 17,300 करोड़ रुपये की परियोजना का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद तमिलनाडु के पूर्वी तट के लिए एक ट्रांसशिपमेंट हब स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतरदेशीय जलमार्ग का शुभारंभ करेंगे.

एमएसएमई उद्यमियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

अपने तमिलनाडु की यात्रा की अंतिम कड़ी में प्रधानमंत्री मदुरै के ऑटोमोटिव क्षेत्र में काम करने वाले हजारों एमएसएमई उद्यमियों को संबोधित करेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.