केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट 15 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा. जिसमें टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल घुटने में दर्द के कारण राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल टीम में राहुल की जगह लेंगे. कुछ स्कैन के बाद यह स्पष्ट हो गया कि 31 साल के खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं थे, जिसके कारण उन्हें विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच छोड़ना पड़ा था.
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली शेष तीन टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में राहुल की चोट कड़े मुकाबले वाली श्रृंखला में भारतीय टीम के लिए एक झटका है. इससे पहले शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए टीम की घोषणा करते हुए कहा था कि रवींद्र जडेजा और राहुल की भागीदारी मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी पर निर्भर है.
बीसीसीआई ने कहा था, “रवींद्र जड़ेजा और केएल राहुल की भागीदारी बीसीसीआई मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी के अधीन है.” विराट कोहली इससे पहले पहले दो टेस्ट नहीं खेल पाए थे. उनकी आखिरी उपस्थिति जनवरी की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20ई श्रृंखला में हुई थी.
बोर्ड ने एक बयान में कहा, “विराट कोहली अपने निजी कारणों से शेष सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. बोर्ड कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है.”
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.