खेल

IPL 2024: केकेआर की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन ने DC को 106 रन से हराया

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 17वें मैच में केकेआर (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 106 रन से हराया. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन बनाए थे. दिल्ली कैपिटल्स 17.2 में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

केकेआर का 273 रन का कठिन लक्ष्य डीसी के लिए बहुत ज्यादा साबित हुआ क्योंकि उन्होंने दबाव में आकर 106 रन से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, कोलकाता ने जीत की हैट्रिक लगाई है. टीम ने अब तक अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं.

इस जीत के साथ कोलकाता की टीम 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली की टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई है. उसके दो अंक हैं. कोलकाता को अगला मैच आठ अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलना है. वहीं, दिल्ली की टीम अपना अगला मैच सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेलेगी.

कोलकाता की दूसरी सबसे बड़ी जीत

यह रनों के अंतर से कोलकाता की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले उन्होंने साल 2008 में बेंगलुरु (RCB) को 140 रन से हराया था. वहीं, यह रनों के अंतर से दिल्ली की दूसरी सबसे बड़ी हार है. 2017 में मुंबई ने उन्हें 146 रन से हराया था.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

3 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.