RCB vs SRH
RCB vs SRH, IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे हाई स्कोरिंग मुकाबले को हैदराबाद ने 25 रन से जीत लिया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. सनराइजर्स (SRH) ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भी दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 262 रन बनाए लेकिन मैच गंवा दिया. इस मैच में दो पारियों में 549 रन के साथ टी20 में सबसे ज्यादा रन और टी20 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के (38) दर्ज किए गए.
ट्रैविस हेड के शतक और हेनरिक क्लासेन की 67 रनों की तेज पारी के दम पर,सनराइजर्स ने आरसीबी के खिलाफ 287/3 का स्कोर बनाकर आईपीएल के अब तक के सबसे बड़े स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. फाफ डु प्लेसिस ने सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीता था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कि तरफ से दिनेश कार्तिक ने 35 बॉल पर 83 रन बनाए. फाफ डु प्लेसिस ने 62 और विराट कोहली ने 42 रन का योगदान दिया. SRH से कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए.
छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ सनराइजर्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. दूसरी तरफ, आरसीबी इस टूर्नामेंट में अपने सात मुकाबलों में एक जीत और छह हार के साथ सबसे निचले पायदान पर है.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.