चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया
IPL 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 5 विकेट से हरा दिया है. दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. सीएसके के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 42* रन बनाए जबकि रचिन रवींद्र ने 27 रन बनाए. उनके अलावा डेरिल मिशेल ने भी 13 गेंदों पर 22 रन बनाए. आरआर के लिए, रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट हासिल किए. जबकि नंद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल ने 1-1 सफलता मिली.
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज पहले बैटिंग करते हुए रियान पराग 35 गेंदों पर 47 रन, ध्रुव जुरेल 18 गेंदों पर 28 रन, यशस्वी जायसवाल 21 गेंदों पर 24 रन और जोस बटलर 25 गेंदों पर 21 रन बनाए वही, सीएसके के लिए सिमरजीत सिंह ने तीन विकेट झटके और तुषार देशपांडे ने 2 विकेट हासिल किए.
बता दें कि इस जीत से सीएसके को 14 अंक मिल गए हैं, सात जीत और छह हार के साथ तीसरे स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं. वहीं आरआर 8 जीत और चार हार के साथ दूसरे स्थान पर है, जिससे उन्हें 18 अंक मिले हैं.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.