खेल

T20 World Cup Final : भारत ने 17 साल बाद जीता टी20 वर्ल्ड कप, कोहली के बाद बुमराह का चला जादू, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

T20 World Cup Final : भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। टीम ने चौथी बार इस बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। यह फाइनल मुकाबला बारबाडोस में खेला गया है इस मुकाबले में भारतीय टीम एक- एक खिलाड़ी की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। एक समय इस मैच में ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम के साथ से ये मैच गया लेकिन बुमराह ने भारत की ऐसी वापसी की जिसमें टीम इंडिया उत्साहित हो उठी है।

फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया

2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया है। भारत अब टी20 क्रिकेट का नया चैंपियन बन गया है। भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ी को जीत की बधाई देते हुए बोले, भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। ये मैच ऐतिहासिक था। इतनी टीम के साथ खेलना और एक भी मैंच हराना नहीं ऐ बहुत बड़ी उपलब्धि है।

जीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो संदेश दिया, जिसमें उन्होंने कहा, “इस शानदार जीत के लिए पूरे देश की ओर से टीम इंडिया को बधाई। आज 1.40 करोड़ भारतीय आपके शानदार प्रदर्शन पर गर्व कर रहे हैं। आप सभी ने विश्व कप जीता, लेकिन भारत के सभी गांवों, गलियों और समुदायों में आपने हमारे देशवासियों का दिल जीत लिया। यह जीत एक बहुत ही खास वजह से याद की जाएगी। इतनी सारी टीमें थीं, लेकिन फिर भी भारत अपराजित रहा। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। आपने खेल के महान खिलाड़ियों द्वारा फेंकी गई हर गेंद को खेला और जीतते रहे। इस अपराजित रन ने आपका मनोबल बढ़ाया और टूर्नामेंट को मनोरंजक बनाए रखा। मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई।”

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

2 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.